देवबंद। विद्युत निगम देवबंद के उपखंड अधिकारी SDO के कार्यालय पर एंटी करप्शन के छापे में विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को भी एंटी करप्शन की टीम साथ ले गई। शिकायतकर्ता उपभोक्ता देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम से संबंधित है आटा चक्की के कनेक्शन को लेकर रिश्वत का खेल चल रहा था।
Author: Taja Report
Views: 149

