मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में 43 डिग्री तापमान से बेहाल लोगों को 48 घण्टे में गर्मी से राहत मिलनी शुरू होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाडों पर लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभों का आना शुरू होगा जिसके चलते पंजाब और हरियाणा मे प्रचंड लू और गर्मी से जल्दी ही हल्की राहत मिल सकती है। 23-25 मई को पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी यूपी मे थोडी बहुत राहत मिलती दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा मे 23 मई को दिखाई देगा जहा कुछ समय के लिये तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जायेगी। पश्चिमी यूपी मे भी बादलों के साथ हल्की धुल भरी आंधी आ सकती है। इसके बाद 28 मई से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान यूपी उत्तराखंड मे तेज आंधी बारिश का दौर सुरु होगा जो जून के पहले हफ्ते तक रुक रुक कर चल सकता है। इस बीच 29 मई से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में तेज आंधी बारिश का दौरा शुरू होगा। इससे उत्तर भारत में चल रही प्रचंड लू और गर्मी से बडी राहत मिलेगी।

