*-खण्डन-*
*आज दिनांक 21/5/2026 को आयोजित लेखपाल परीक्षा के बाद प्रसारित हुई वायरल वीडियो के सम्बन्ध मे
-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 21/5/2026 को आयोजित लेखपाल परीक्षा के दौरान थाना क्षेत्र नई मण्डी मे दीपचन्द ग्रेन चैम्बर इण्टर कालेज से सम्बन्धित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमे कक्ष सख्या – 23 मे किसी सिपाही के द्वारा मोबाईल के माध्यम से नकल कराकर पेपर कराने की घटना बतायी गयी है।
सूचना प्राप्त होने पर दीपचन्द ग्रेन चैम्बर इण्टर कालेज मे पहुँचकर वहाँ पर डियूटीरत सैक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र प्रवेक्षक से वार्ता की गयी तथा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य के साथ कक्ष संख्या 23 मे लगे कैमरो का अवलोकन किया गया। जाँचोपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आये कि कुछ अभ्यर्थियो द्वारा जान बूझकर परीक्षा केन्द्र की छवि खराब करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया गया । परीक्षा केन्द्र मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नकल करता/कराता नही पाया गया। पूरी परीक्षा केन्द्र की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है। परीक्षा के दौरान वहाँ पर केन्द्र प्रवेक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट से किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नकल के सम्बन्ध मे कोई शिकायत दर्ज नही करायी गयी है। परीक्षा केन्द्र दीपचन्द ग्रेन चैम्बर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा अपने विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य का शिकायती प्रार्थना पत्र थाना नई मण्डी पर दिया गया है जिसकी जाँच पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर “किसी सिपाही के द्वारा मोबाईल के माध्यम से नकल कराकर पेपर कराने की घटना” का खण्डन किया जाता है, उक्त वीडियो परीक्षा के सकुशल समापन के बाद का है।*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


