Taja Report

बागोवाली के उवैश हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बागोवाली में हुई हत्या के मामले में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही से आलाकत्ल 02 डन्डे व 01 चाकू बरामद किए हैं।

16 फरव को गुलशेर पुत्र फजलू रहमान नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि कि गांव के ही साहिद पुत्र मूसा व उसके पुत्रों सहमा व अबूबकार ने मेरे भाई पर लाठी, डन्डो व चाकू से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 72/26 धारा 115(2)/131/110 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने उपचार वादी के भाई की दिनांक 19.02.2026 को मृत्यु हो गयी। जिसके पश्चात उक्त अभियोग मे धारा 103(1) बीएनएस की वृद्दि की गयी थी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बागोवाली से सिसौना जाने वाली रास्ते पर मदरसे वाले रास्ते पर बने कट के पास से उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशांदेही से 02 आलाकत्ल डन्डे व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त हैं सहमा पुत्र साहिद नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष, अबूबकर पुत्र साहिद नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 वर्ष व  साहिद पुत्र मूसा नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 58 वर्ष।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि पिछले महीने में हमारा गांव के रहने वाले उवेश उर्फ आवेश के परिवार के साथ झगडा हो गया था। जिसमें हम तीनों ने उवेश उर्फ आवेश के साथ लाठी व डन्डो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी आज हम लोग यहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *