Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर नमामि गंगे गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की बैठक का मूलचंद रिसॉर्ट में आयोजन

मुजफ्फरनगर। नमामि गंगे गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की बैठक आज मुजफ्फरनगर मूलचंद रिजॉर्ट्स में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता  ललित माहेश्वरी कार्यक्रम संयोजक  ममता अग्रवाल रहे संचालन श्रवण अग्रवाल जिला संयोजक ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक चंद्र प्रकाश चौहान  विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सहसंयोजक रवि कटारिया ने अपने-अपने विचार रखें उन्होंने जिला संयोजक श्रवण अग्रवाल से कहा कि मुजफ्फरनगर में शीघ्र ही सभी विधानसभाओं पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच के विधानसभा संयोजक घोषित किए जाएंगे और इसी श्रेणी में आगे बढ़ते हुए उन्होंने नितिन तायल को जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया चौहान जी ने कहा कि सभी को मिलकर मां गंगा को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि जिनको हम मां गंगा कहते हैं उसे स्वच्छ रखने का अधिकार भी हम सब का ही है प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया जी ने भी अपने विचारों में कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का है इसके लिए हमें घर-घर जाकर जागरूकता जगाने की आवश्यकता है सभी अपने बच्चों को मां गंगा को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दे और उनसे बताएं कि किस तरह से राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा जी को पृथ्वी पर अवतरित किया था कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मंजू महेश्वरी डॉक्टर कमल गुप्ता एडवोकेट अमित गर्ग अजय मित्तल विवेक सिंघल मनोज अग्रवाल अभिषेक मित्तल रविश सिंघल  सीमा गुप्ता विकास बंसल आदि उपस्थित रहे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *