Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कलश यात्रा के साथ लक्ष्मण विहार में शिव महापुराण का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर । श्री दुर्गा मन्दिर लक्ष्मण बिहार मुजफ्फरनगर में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा इस बार पुरुषोत्तम मास में बड़े ही दिव्यता व भव्यता के साथ आयोजित हुई। इस बार कथा से पूर्व नगर के प्रतिष्ठित कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज के सानिध्य में बड़ी ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व पुरुष वर्ग शिव महापुराण की पोथी सिर पर रखकर नंगे पांव नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण व आरती कर सभी ने स्वागत किया और सभी श्रद्धालुओं को जलपान लोगों ने अपने अपने द्वार पर कराया।इस अवसर पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिव महापुराण अपने आप में एक अलौकिक ग्रंथ है जो श्रद्धालु श्रद्धा के साथ इस कथा को श्रवण करते है उनकी सारी व्यथा भोलेनाथ समाप्त कर देते है इस अधिक मास में कथा श्रवण भगवत स्मरण दान पुण्य करने से हमे अनन्त गुना फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर राकेश जैन, सचिन सिंघल, मनीष सिंघल, हरि मोहन शर्मा, संजय कर्णवाल, एनके बंसल, अचिंत बंसल, सत्यप्रकाश गोयल, दयाशंकर तिवारी, शालू सिंघल, उमा बंसल, गायत्री वर्मा, संजना वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *