Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की प्रादेशिक सभा संपन्न

यमुनानगर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की प्रादेशिक सभा संपन्न, समाज की एकजुटता और सुरक्षा पर मंथन किया गया।

​पूर्व कैबिनेट मंत्री (हरियाणा सरकार) कंवरपाल गुर्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में की शिरकत। ​स्वर्णकार समाज ने देश के विकास और व्यापारिक हितों को लेकर संकल्प लिया। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (हरियाणा) की एक भव्य प्रादेशिक सभा का आयोजन जगाधरी के रामलीला भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश भर से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती जया वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री रामकुमार वर्मा जी ने की एवं संचालन अभिमन्यु वर्मा ने किया l कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की तरफ से गए प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी राधेश्याम वर्मा, प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा,आनंद वर्मा योगेश वर्मा, मदनपाल वर्मा मनोज वर्मा,रमेश चंद्र वर्मा आदि ने सहभागीता की l

​कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों (अखिल भारतीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं) की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

​मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि

​”स्वर्णकार समाज हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दिया है।”.

*​सम्मेलन के मुख्य बिंदु* *व निर्णय:*

​व्यापारिक सुरक्षा: बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की गई, सरकार से मांग की गई कि जरूरतमंद स्वर्णकार समाज के लोगों को हथियारों के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।

मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया सरकार द्वारा सोनी सोना एवं चांदी के आयात पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की बात रखी l

​कार्यक्रम के अंत में जिला यमुनानगर व प्रादेशिक टीम द्वारा मुख्य अतिथि और देश-प्रदेश से आए सभी शीर्ष पदाधिकारियों व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *