अहमदाबाद। एक ज्वैलरी शोरूम में काम करने वाली हर्षिदा शेट्टी ने कथित तौर पर 1.66 करोड़ रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। मालिक के खाना खाने घर जाते ही उसने गहने यूनिफॉर्म में छिपाए और जरूरी काम बताकर शोरूम से निकल गई।
सीसीटीवी फुटेज में चोरी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पकड़े जाने पर हर्षिदा ने बताया कि उसने यह चोरी अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के कहने पर की थी, जिससे वह शादी करना चाहती थी। हर्षिदा के अनुसार चोरी के बाद दोनों अलग-अलग जगहों पर रुके, लेकिन एक दिन उसका प्रेमी सारे गहने लेकर फरार हो गया। हर्षिदा के पास केवल 18 लाख रुपये के गहने बचे थे, जिन्हें बेचने पहुंची तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Author: Taja Report
Post Views: 249

