Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर महिलाओं के साथ गलत कार्य करने वाला तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा महिला को तान्त्रिक क्रिया के बहाने से बुलाकर गलत कार्य करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कातूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।

 अपर पुलिस महानिदेशक  मेरठ जोन मेरठ एवं  पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी  राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी  आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* हरियाणा निवासी एक महिला द्वारा दिनांक 19.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 18.05.2026 को वह अपनी सहेली के साथ मुजफ्फरनगर आयी थी, हमे शहजाद तान्त्रिक ने बुलाया था। तान्त्रिक क्रिया के बहाने मेरे साथ गलत काम किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 250/2026 धारा 127(2)/123/64/35193)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। आज दिनांक 19.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस नेशनल हाइवे ड्रीम सिटी गेट के पास चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जिस अभियुक्त ने महिला के साथ तान्त्रिक क्रिया करने के बहाने से गलत काम किया था वो आज जानसठ रोड की तरफ से हरिद्वार की ओर जा रहा है, जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा कूकडी ग्राउड की घेराबन्दी कर बदमाश को पकडने के प्रयास किया परन्तु बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा स्वंय को फायरिंग से बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त दाहिने पैर मे घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चे 315 बोर 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-*

*1.* शहजाद पुत्र अनवार निवासी नि0 ग्राम खेडी बिरान हाल निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा जनपद मु0नगर उम्र करीब 40 वर्ष

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 252/2026 धारा 109(1),336(2),319(2) बीएनएस व 3/25/28 ए एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0स0 250/2026 धारा 127(2)/123/64/35193)/61(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- 01 अदद तमंचे 315 बोर व 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

2- 01 अदद होण्डा मो0सा0 DL-14SC5986

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*2.* उ0नि0 शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*3.* उ0नि0 संदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*4.* का0 1981 कुलदीप थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*5.* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*6.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*7.* का0 1307 दिनेश बाना थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*8.* का0 1489 मुनेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *