लुधियाना। पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की लुधियाना में हत्या कर दी गई। 29 वर्षीय गायिका छह दिन पहले गनपॉइंट पर अगवा की गई थीं, जिसके बाद से परिवार उनकी तलाश में जुटा था। अब उनका शव एक नहर से बरामद हुआ है।
परिवार का आरोप है कि मोगा निवासी एक युवक जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इंदर के इनकार करने पर उसने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया और बाद में हत्या कर दी। परिवार का दावा है कि आरोपी हत्या के इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात के बाद वापस फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों की पांच साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, जिसके बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था।
Author: Taja Report
Post Views: 128

