मुज़फ्फरनगर। दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई 2 की मौत हो गई 1 घायल हुआ है। कार में आग लगने से हडकंप मच गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र में पिन्ना बाईपास स्थित चरथावल कट के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। शामली के जलालाबाद निवासी नाजिम पत्नी रजिया व बच्चों के साथ चिकित्सक को दिखाने जा रहे थे। हादसे में दो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित पिन्ना बाईपास पर चरथावल कट के पास जलालाबाद से मेरठ जा रही एक स्विफ्ट कार UP 19 W 3325 सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक UP 20 AT 7840 (जो घटना से 10-15 मिनट पहले ही सडक किनारे खडा हुआ था) तेज गति से पीछे से टकरा गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार में सवार 1-नाजिम पुत्र सलीम 2-रजिया पत्नी अलीम 3- नाजो पत्नी अकरम निवासीगढ़ जलालाबाद शामली को गाड़ी से निकल गया, तीनों को गाड़ी से निकलने के बाद अचानक से स्विफ्ट गाड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया। उक्त दुर्घटना में नाजिम व रजिया उपरोक्त की दुखद मृत्यु हो गई है तथा नाजो उपरोक्त को बिना देर किये पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया जहां से उनके परिजन आनंद हॉस्पिटल भोपा रोड ले गये, वर्तमान में नाजो उपरोक्त उपचाराधीन है।
सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


