Taja Report

सोमवार आज का पंचांग एवँ राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक – 23 मार्च 2026

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2083

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्लतिथि – पंचमी शाम 06:38 तक तत्पश्चात् षष्ठी

नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 08:49 तक तत्पश्चात् रोहिणी

योग – विष्कम्भ दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात् प्रीति

करण- बव प्रातः 07:56 तक तत्पश्चात बालव

राहुकाल – सुबह 08:00 से सुबह 09:31 तक

सूर्योदय – 06:12

सूर्यास्त – 06:20

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:40 से प्रातः 05:28 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर मे 11:52 से 12:40 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:56 से रात्रि 12:48 तक

सूर्य राशि- मीन

चंद्रमा राशि- वृष

बृहस्पति राशि – मिथुन

व्रत पर्व विवरण – लक्ष्मी पंचमी, स्कन्द षष्ठी, मासिक कार्तिगाई, शहीद दिवस, सर्वार्थसिद्धि योग (रात्रि 08:49 से प्रातः 06:27 मार्च 24 तक)

 

 

आर्थिक परेशानी हो तो

स्कंद पुराण में लिखा है चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी माता के 12 मंत्र बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करे और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी प्राप्त होती है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती हैं । उसके घर से आर्थिक समस्याएँ धीरे धीरे किनारा करती हैं । बारह मंत्र इस प्रकार हैं –

 

ॐ ऐश्‍वर्यै नम:

ॐ कमलायै नम:

ॐ लक्ष्मयै नम:

ॐ चलायै नम:

ॐ भुत्यै नम:

ॐ हरिप्रियायै नम:

ॐ पद्मायै नम:

ॐ पद्माल्यायै नम:

ॐ संपत्यै नम:

ॐ ऊच्चयै नम:

ॐ श्रीयै नम:

ॐ पद्मधारिन्यै नम:

 

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि । मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते

द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत । स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस:

उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है । जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करें

 

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन ऊर्जावान और उत्साह से भरा रहेगा।कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है।कोई नया प्रोजेक्ट या योजना शुरू करने का शानदार अवसर प्राप्त हो सकता है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।परिवार के साथ बिताया समय मन को शांति और प्रसन्नता प्रदान करेगा।प्रेम संबंधों में भी रोमांचक और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

 

वृषभ राशि :- आज का दिन स्थिरता,संतुलन और धैर्य से भरा रहेगा।कार्य क्षेत्र में निरंतर प्रयास और मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे।व्यापार या नौकरी में स्थिर प्रगति देखने को मिल सकती है।आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी और नए स्रोत भी बन सकते हैं।घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा,परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।प्रेम जीवन में रिश्तों की मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ बढ़ेगी।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि :- आज का दिन ऊर्जा और नए विचारों से भरा रहेगा।मीडिया,लेखन,शिक्षा या संचार संबंधी क्षेत्र में जुड़े लोग विशेष लाभ उठा सकते हैं।आर्थिक मामलों में अचानक लाभ या अच्छे अवसर बनने के योग हैं।प्रेम जीवन रोमांस और उत्साह से भरा रहेगा।मानसिक रूप से आप बहुत पॉजिटिव और एनर्जेटिक फील करेंगे।

 

कर्क राशि :- आज के दिन कुछ सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी चुनौतियां आ सकती हैं,लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य उन्हें आसानी से पार करा देंगे।खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए बजट प्लानिंग और नियंत्रण जरूरी है।परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव और निकटता बढ़ेगी।स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और तनाव से बचें।

 

सिंह राशि :- आज का दिन आत्मविश्वास,प्रतिष्ठा और सफलता से भरा रहने वाला है।आपकी लीडरशिप क्षमता और निर्णय शक्ति लोगों को प्रभावित करेगी।वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस से प्रशंसा और सपोर्ट मिल सकता है।करियर में अच्छी प्रगति के योग हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा,जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

 

कन्या राशि :- आज का दिन फलदायी रहेगा।कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी,लेकिन आपकी मेहनत से सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे।आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार,व्यायाम का ध्यान रखें

 

तुला राशि :- आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिहाजे से अच्छा रहेगा।कार्यस्थल पर सहकर्मियों और टीम का अच्छा सहयोग मिलेगा,जिससे काम आसानी से पूरे होंगे।आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।प्रेम संबंधों में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी।परिवार के साथ बिताया समय खुशियां देगा।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव करें।

 

वृश्चिक राशि :- आज के दिन धैर्य से काम करना होगा।कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं,जिन्हें सही प्लानिंग से सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है।आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें,जल्दबाजी न करें।परिवार और जीवनसाथी का सपोर्ट मनोबल बढ़ाएगा।स्वास्थ्य पर तनाव का असर पड़ सकता है।

 

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।भाग्य का साथ मिलने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलेंगे।करियर,शिक्षा और नई योजनाओं में प्रगति होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।यात्रा संबंधी योग भी बन सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगे।प्रेम जीवन में खुशियां और संतोष रहेगा।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,पॉजिटिव माइंडसेट बनाए रखें।

 

मकर राशि :- आज का दिन मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलने का रहेगा।कार्यक्षेत्र में आपकी लगन की सराहना होगी।प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश फायदेमंद हो सकता है।आप में नई जोश और आत्मविश्वास का संचार होगा।आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।परिवार में संबंध सुधरेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।स्वास्थ्य के लिए थकान से बचें,पर्याप्त नींद और आराम लें।

 

कुंभ राशि :- आज का दिन अवसर और रचनात्मकता से रहेगा।कारोबार में अचानक धनलाभ।नौकरी में तरक्की और नई योजनाओं पर सफलता मिलेगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।परिजनों का सहयोग मिलेगा।छात्रों के लिए समय अनुकूल है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें तो दिन शानदार रहेगा।

 

मीन राशि :- आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा।बौद्धिक कार्यों में सुधार होगा।करियर में मेहनत का फल मिलेगा।आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।परिवार में सामंजस्य बनेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।अनावश्यक यात्राएं टालें और धैर्य रखेंग़े तो सकारात्मक परिणाम आएंगे।

 

आपका दिन मंगलमय हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *