Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पुलिस और दिल्ली सीबीआई द्वारा रिमांड पर लिया गया बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए का हत्यारा

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार सिंह वर्मा

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्द्रु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ राय की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को सीबीआई व थाना छपार की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है।

 

आज दिनांक 18 मई 2026 को डिप्टी एसपी राजेश कुमार (सीबीआई स्पेशल क्राइम टीम न्यू दिल्ली) द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 06 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ राय की ह्त्या से सम्बन्धित अभियुक्त हरिद्वार से आ रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना छपार पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर नाकाबन्दी व सघन तलाशी हेतु निर्देशित किया। सीबीआई व थाना छपार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को हरिद्वार से आते समय छपार टोल से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई द्वारा पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त की ट्रांसिट रिमांड के लिए सीजेएम के समक्ष पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड सीबीआई को दी गयी।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* राजकुमार सिंह पुत्र  त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी रातोंपुर चिलकाहार बलिया

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0 353/2026 धारा 61(1),126(2),103(1),111(2)ए बीएनएस पश्चिम बंगाल

 

*इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा की बाइट-*

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *