मुजफ्फरनगर। देर रात नई मंडी क्षेत्र के रामलीला मैदान में श्याम ने कराया है श्याम ही संभालेंगे के श्याम प्रेमियों के द्वारा पहले दिन का कीर्तन बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। जिसमे भरपूर राधा रानी के प्रेमीयो का प्यार देखने को मिला जिसमे दीपेश सुनेजा एवं मनीष चौहान (मौज फकीरा दी) ने अपने सुंदर सुंदर भजनो से सभी को खूब रिझाया और नचाया एवं पवन सानिन्द्ये आचार्य गोस्वामी श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज देवबंद से पधार पधारे और सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया कीर्तन में शहर के काफी प्रतिष्ठित लोग जिसमे अरविन्द बंसल (मिर्च वाले), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), विजय शुक्ला (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), राकेश गर्ग (गायत्री जवेलर्स), विकास गोयल (लीडर पम्प), बलराम सिंघल , संजय गर्ग (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), देवेंदर ढैया, अशोक गर्ग (प्रधान जी गणपति खाटू श्याम मंदिर), अमरीश सिंघल, जे पी गोयल उपस्थित रहे श्याम पधारो महारे गांव की पूरी टीम ने खूब आनंद लिया।


