Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रेलवे डीआरएम को सौंपा विभिन्न सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण हेतु पहुंचे रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्टेशन परिसर में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के विस्तार के लिए अपनी वर्षों पुरानी जनहितकारी मांग को प्रमुखता से उठाया। संजय मित्तल ने डीआरएम को बताया कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ऐसे में यदि वर्तमान निर्माण कार्य के दौरान फुट ओवर ब्रिज को शहर की ओर विस्तारित कर दिया जाए, तो इससे हजारों नागरिकों, व्यापारियों, मजदूरों एवं स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है और कई दुर्घटनाएं हो भी चुकी है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस जनहितकारी मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में वर्तमान सांसद हरेंद्र मलिक जी के माध्यम से रेलवे विभाग को फुट औवर ब्रिज विस्तार के लिए मांग पत्र दिया गया था सांसद महोदय ने स्वयं इसमें रुचि लेते हुए रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर इसके विस्तार की संस्तुती कराई थी ओवर ब्रिज के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पत्र व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का विस्तार हेतु पत्र भी व्यापार मंडल के माध्यम से रेलवे विभाग के पास भी जा चुका है। इसके अतिरिक्त पूर्व में व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। उनकी जानकारी में यह भी बात लाई गई कि संबंधित तकनीकी अधिकारियों द्वारा पूर्व में निरीक्षण के दौरान इस कार्य को तकनीकी रूप से संभव बताया जा चुका है। इसलिए व्यापार मंडल ने मांग की कि फाइनल ड्राइंग एवं स्वीकृति शीघ्र जारी कर इस महत्वपूर्ण कार्य को अमृत भारत योजना में शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में शहर इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित न रह जाए डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि इस विषय में आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के साथ नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल इकाई के महामंत्री मुदित जैन, शहर इकाई के कोषाध्यक्ष अमित राय जैन, सुभाष मित्तल, नीरज गांधी, संजय बंसल, दिनेश बंसल, नवनीत गोयल, अनुराग सिंघल, प्रमोद त्यागी एवं पुनीत सिंघल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *