नई दिल्ली। हाल में जनता दल यू छोडने वाले वरिष्ठ नेता केसी त्यागी रालोद में शामिल हो गए हैं।
रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यकत में पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें रालोद की सदस्यता दिलाई। नौवीं लोकसभा में हापुड़-गाजियाबाद के सांसद रह चुके केसी त्यागी पिछले 26 वर्षों से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का हिस्सा थे। उनके रालोद में आने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री अशोक यादव, सुरेंद्र त्यागी, महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, विधायक गुलाम मोहम्मद, अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना, बागपत जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर आदि मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 100

