Taja Report

मुजफ्फरनगर पंचामृत अभिषेक छप्पन भोग के साथ मनाया शनि धाम स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम का 24 वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि प्रातः 8 बजे से मानव कल्याण परिषद की ओर से प्रेम प्रकाश अरोड़ा एवं उनके अन्य साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड महायज्ञ का पाठ कराया गया। उसके पश्चात मुख्य यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक से भगवान शनि देव पर दूध, दही, नील, बूरे आदि से उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात महा आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत भगवान शनि देव को छप्पन भोग के साथ प्रसाद अर्पित किया गया और बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार विशाल भंडारे का आयोजन मनमोहन जैन, राजीव जैन मोनिका पाइप वालों की ओर से किया गया। 24वंे स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव के मौके पर नगर की जनता ने भारी संख्या में भगवान शनि देव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस कार्य में संपूर्ण पूजन पाठ एवं धार्मिक क्रियाएं पंडित केशवानंद पंथ, सिद्धपीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार, संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराई। कार्यक्रम की व्यवस्था के रूप में सतीश, चंपक, आशीष, नीटूू भारद्वाज, श्रीमती मंजू एवं राकेश सिक्योरिटी वाले आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। वार्षिक उत्सव के अवसर पर आमंत्रित अतिथियों एवं भक्तों का स्वागत प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, शैलेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कुंवर बृजेश आदि ने किया। मंदिर स्थल पर सिद्ध पीठ शनिधाम के दर्शन करने के लिए पूरे दिन लंबी लाइन लगी रही और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद को ग्रहण किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *