मुजफ्फरनगर। भोपा थानाक्षेत्र के मोरना -बिहारगढ़ मार्ग पर हादसे में दम घुटने के बाद किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि किशोरी अपनी मां और मामा के साथ देवी मंदिर जा रही थी। परिजनों के अनुसार रेहड़े में चुन्नी फंसने के बाद दम घुटने से किशोरी बेसुध हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 343


