मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने हनुमान जी के अनन्य उपासक, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री केशवानंद सरस्वती जी महाराज (शुकतीर्थ, हनुमतधाम) के देवलोकगमन पर दुःखद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि उनका समूचा जीवन धर्म, भक्ति, साधना और समाज सेवा को समर्पित रहा। वे न केवल आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत थे, बल्कि अनगिनत श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक भी रहे। उनके सान्निध्य में असंख्य लोगों ने आध्यात्मिक शांति और जीवन की सही दिशा प्राप्त की। उनका यह दिव्य विछोह समाज और सनातन परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल व अन्य लोगों ने भी हनुमान धाम पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की।


