Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एक्सपायरी दूध से आइसक्रीम बनाने वाली बिना लाइसेंस के चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री सील

मुजफ्फरनगर। जिले के मीरापुर में नन्हें बच्चों और बड़ो की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे एक अवैध आइसक्रीम बनाने वाले प्लांट छापेमारी के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आइसक्रीम बनाने में मिलावट और एक्सपायरी दूध, केमिकल के मिश्रण का भंडाफोड़ किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी के नेतृत्व में टीम ने स्टेट बैंक के पीछे संचालित हो रही एवन आइसक्रीम फैक्ट्री पर अचानक छापा मारा। फैक्ट्री पर हुई इस औचक कार्रवाई से पूरे कस्बे के खाद्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री न केवल बिना किसी वैध सरकारी लाइसेंस के चल रही थी, बल्कि वहां मानकों की धज्जियां उड़ाकर बेहद अस्वच्छ माहौल में आइसक्रीम तैयार की जा रही थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही तत्काल प्रभाव से आइसक्रीम निर्माण की प्रक्रिया को पूरी तरह रुकवा दिया और फैक्ट्री संचालक को कड़ा नोटिस जारी किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह फैक्ट्री आमिर नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के भीतर का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। चारों तरफ भारी गंदगी, अव्यवस्थित माहौल और मक्खियां भिनभिना रही थीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि जांच टीम को मौके से आइसक्रीम बनाने के लिए रखे गए एक्सपायरी (समयावधि पार) दूध के पैकेट और कई अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद हुईं।फैक्ट्री संचालक के पास न तो खाद्य विभाग का कोई पंजीकरण था, न पानी की शुद्धता का कोई सर्टिफिकेट और न ही खाद्य सुरक्षा संबंधी कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *