Taja Report

मुजफ्फरनगर आर्यपुरी के रविदास मंदिर में नवशक्ति यात्रा का भव्य आयोजन, महिलाओं को स्वास्थ्य व सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित रविदास मंदिर में आज नवशक्ति यात्रा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से की गई, जिसमें महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ), नारी सशक्तिकरण एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड टेस्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को कैल्शियम, आयरन एवं मल्टीविटामिन वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरणा मिल सके।

कार्यक्रम के सफल संचालन व आयोजन में भाजपा ज़िला मंत्री एवम् वरिष्ठ समाज सेवी ममता अग्रवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। इसके अतिरिक्त इस आयोजन को सफल बनाने में नीति अग्रवाल , सोनिया लूथरा सीमा संतोष शर्मा एवं मणि पटपटिया सहित अन्य समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस सामाजिक पहल को प्रभावी बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कई महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह यात्रा आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *