Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बॉक्सिंग में महीनों के अभ्यास, मेहनत और लगन के बाद आज छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया और उनमें से 36 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। फाइनल में केवल लड़कों ने ही नहीं बल्कि लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों ने एक दूसरे का डटकर मुकाबला किया और जीत हासिल की । सभी दर्शकों एवं अभिभावकों ने ताली बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नित्या तनेजा, गुरजीश, सोहा खान, आमना सैयद,आफिया कुरैशी, गीत चौधरी, आरोही चौधरी, अंशिका बिला, राधिका मित्तल, आयशा राणा, माकिन अली, अबूजर खान, उत्सव मित्तल, इशान शर्मा,अबान दानिश, यथार्थ भला, अथर्व बर्मन, डानियाल और अक्षय कुमार विजयी रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर महोदय ने कहा कि सभी प्रतिभागी रिंग में पूरे जोश से खेलो, लेकिन खेल भावना को हमेशा सर्वोपरि रखो। विद्यालय हमेशा युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते देखना चाहता है। खेल को अपना साथी बनाओ। तुम सब मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करोगे, इसी विश्वास के साथ मैं तुम्हें शुभकामनाएं देता हूँ।”

पहले भी शारदेन स्कूल के विद्यार्थी झलक तोमर अंतर्राष्ट्रीय एवं प्रियांशु चौधरी व दियांशी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और अपने माता-पिता, स्कूल व देश का भी नाम रोशन किया है। 11 जनवरी 2023 को शारदेन स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित की गई थी इस दौरान भी शारदेन स्कूल के 3 बॉक्सर नेशनल स्तर पर चयनित हुए हैं। शारदेन स्कूल के बॉक्सर ने एक स्वर्ण पदक, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीतकर स्कूल का, शहर का और माता-पिता का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में

शारदेन स्कूल की छात्रा झलक तोमर ने हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूक्रेन में प्रस्तुत किया। हार्दिक रघुवंशी को जोनल में स्वर्ण पदक मिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी खेले। अनिकेत सिंह, नकुल चौधरी,अंश चौधरी ने भी जोनल में पदक हासिल कर अपनी जगह बनाई।

शारदेन स्कूल से विश्वजीत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपनी जगह बनाई है।

विद्यालय के निदेशक महोदय श्री विश्व रतन जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी के द्वारा सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि “खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन और चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम है। बॉक्सिंग जैसे खेल से आपमें आत्मविश्वास, धैर्य और कठिन परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।”

प्रधानाचार्य धारा रतन ने एवं स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने जज को स्मृति चिन्ह भेंट कर ,मीडिया एवं अभिभावकों का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस प्रतियोगिता के जज अमन वैध ( नेशनल प्लेयर)कामरान मलिक (आल इंडिया प्लेयर) रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉक्सिंग कोच अंशुमन ,पीटीआई राहुल एवं शिवानी और सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *