Taja Report

निर्मोही अखाड़े के बाबा को जमीन दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये ठगने वाले सात गिरफ्तार

मुजफ़्फरनगर। शुकतीर्थ के निर्मोही अखाड़े के बाबा को जमीन दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 22 लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए। आश्रम में काम करने वाला हाशिम ही ठगी का सूत्र धार निकला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर भोपा पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर शुक्रताल मैं निर्मोही अखाड़े के बाबा विष्णु दास से जमीन का बैनामा कराने का नाम पर 28 लाख 50000 की ठगी के आरोपियों में 1 लेखपाल बना, दूसरे आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनाया। इनमें 1 आरोपी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था, वहीं 2 आरोपियों ने जमीन दिखाई। पुलिस ने 22 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। हासिम नाम आरोपी पिछले 8 साल बाबा के यहां काम कर रहा था। पुलिस ने मात्र 48 घण्टे में घटना का किया खुलासा,पुलिस ने पूरे घटना क्रम में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि वादी विष्णुदास पुत्र रामबिहारी दास निवासी निर्मोही अखाडा शुकतीर्थ थाना भोपा जिला मु0नगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त हासिम द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर षड्यन्त्र रचकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गऊशाला बनाने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर उनसे कुल 28 लाख 50 हजार रूपये की बेईमानी पूर्वक ठगी करने तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2)क,351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19-03-2026 को मुखविर की सूचना पर उपरोक्त गिरोह के सरगना / अभियुक्त हासिम पुत्र माँगा निवासी मौ0 नईबस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को इसके अन्य साथियो के साथ तुगलकपुर रोड सीकरी में सिराज के मुर्गा फार्म से धोखाधडी कर ठगी किये गये 22,00000/- रु0 (बाईस लाख रुपये) की नगदी एवं कम्प्यूटर उपकरणों व दो फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में उपोरक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यावही की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त

*1- हासिम पुत्र माँगा निवासी मौ0 नईबस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर (गिरोह सरगना)

*2-* प्रवीन पुत्र भँवर सिंह निवासी मौ0 कलालान भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*3-* दिलशाद पुत्र भौंदा निवासी मौ0 कलालान भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*4-* सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*5-* फैजाव पुत्र इस्माईल उर्फ मुन्ना निवासी भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*6-* रवीश पुत्र सुभाष निवासी मौ0 नई बस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*7-* अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड

 

*बरामदगी का विवरणः-*

✔️ 22,00000/- रुपये

✔️ एक मोनिटर

✔️ एक सीपीयू

✔️ एक प्रिन्टर

✔️ एक की-बोर्ड व एक माऊस

✔️ दो फर्जी आधार कार्ड

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हासिम करीब कुछ महीनों से विष्णुदास महाराज के निर्मोही अखाडे में आता जाता रहता था उसको महाराज ने बताया था कि उसके पास जमीन का पैसा आया है वह उस पैसे से जमीन खरीदने के लिये जमीन तलाश कर रहे है, इस बात का फायदा उठाकर हम लोगो ने एक योजना बनाई तथा योजना के तहत हम सभी लोगो ने एक फर्जी जमीन का एक फर्जी मालिक नजीर पुत्र मिर्जामान खान निवासी सीकरी तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर बनाया जिसका हमने एक फर्जी आधार कार्ड दिया जो हमने कादिर पुत्र महबूब हसन निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार से कहकर उसके क्म्प्यूटर से बनवाया था। उस फर्जी आधार कार्ड पर हमने सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर का फोटो लगा दिया था तथा रवीश को हमने रितेश के नाम से हल्का लेखपाल बनाया था उसका आधार कार्ड भी हमने कादिर पुत्र महबूब से बनवाया था। नजीर का फर्जी आधार कार्ड हमने विष्णु दास महाराज को दिखाकर बताया कि इस आदमी के नाम पर करीब 42 बिग्हा जमीन पर पोपलर का बाग है जिसमें करीब 4500 बडे छोटे पेड खडे है तथा महाराज विष्णु दास की जमीन मालिक नजीर के रुप में सुखविन्दर से मुलाकात कराकर उस बाग का सोदा 31 लाख रुपये में कर लिया था तथा हमने महाराज विष्णुदास से पैसे ठगने के लिये फर्जी तरीके से एक इकरारनामा बनवाया तथा इकरारनामा बनवाते समय ही हमने विष्णुदास से उसी समय 28,50,000 रुपये ठग लिये थे तथा बाबा को हमने जो मोबाईल नम्बर दिये थे उनकी सिम रवीश पुत्र सुभाष निवासी मौ0 नई बस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा फर्जी तरीके से निकालकर दिये थे जिन्हे हमने बाबा से ठगी करने के बाद तोडकर फैक दिये थे ताकि हमसे कोई सम्पर्क न हो सकें ।

बाबा ने पुलिस को गले लगाया। एसएसपी ने भोपा पुलिस 25 हजार का इनाम दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *