Taja Report

ईदगाह का निरीक्षण और नगर में फ्लैग मार्च किया

मुज़फ्फरनगर। अलविदा जुम्मा, ईद व नवरात्र के दृष्टिगत डीएम उमेश मिश्रा ने ईदगाह का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक नगर व अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, ईदगाह का निरीक्षण कर धर्मगुरुओं व नागरिकों से की वार्ता, सभी से पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी।

आगामी अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फितर एवं आज से प्रारंभ हो रहे नवरात्र पर्वों को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित न करने, अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी खबर की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने की अपील की गयी।

फ्लैग मार्च के उपरांत अधिकारियों द्वारा शामली स्टैंड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने पर बल दिया गया। जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से कुल 09 जोन एवं 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन व सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पीएसी को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा अधिनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करे, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखें तथा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें, नमाज केवल निर्धारित स्थानों (ईदगाह/मस्जिद) पर ही अदा करें, सार्वजनिक स्थानों/सड़कों पर नमाज अदा न करें तथा पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *