मुजफ्फरनगर। श्याम प्रेमियों के द्वारा 21 मार्च शनिवार से 23 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय श्री श्याम पधारो महारे गॉव-2 उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा।
श्याम भक्त राजकुमार सिंघल ने बताया कि 21 मार्च 2026 को दोपहर १२ बजे श्याम नाम की मेहंदी उत्सव का आयोजन रामलीला भवन निकट मंडी कोतवाली में किया गया है। इसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की महंदी लगेगी उसके बाद शाम को 7.15 बजे से राधा रानी जी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दीपेश सुनेजा एवं मनीष चौहान (मौज फकीरा दी ) आ रहे हैं जो आपको सूंदर भजनो से रिझाएंगे एवं पावन सानिध्य आचार्य गोस्वामी श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज देवबंद से पधार रहे है। रविवार 22 मार्च 2026 को भव्य एवं विशाल संकीर्तन का आयोजन श्याम प्रेमियों द्वारा नई मंडी रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली में किया जायेगा जिसमें अब कि बार पहली बार आप को अलग तरह का दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी एवं भजन गायक कोलकाता से संजू शर्मा, दिल्ली से ऋतू पांचाल एवं कोलकाता से ईशा शर्मा, म्यूजिकल ग्रुप नरेश पुनिया दिल्ली सेआकर बाबा को रिझाएंगे दिनांक 23 मार्च 2026 (सोमवार) को दीदी रजनी राजस्थानी (जयपुर), भैया अभिषेक नामा (जयपुर) से आकर आप को एवं बाबा को रिझाएंगे जिसमे पहली बार लाइव 35MM कोलकाता मुज़फ्फरनगर में आ रहा है पावन सनिध्य गुरु जी श्री सुरेश चंद गुप्ता जी (पहाड़गंज वाले), श्री अनमोल अग्रवाल जी (षड़पोत्र श्यामलीन श्री श्याम बहादुर जी महाराज रेवाड़ी ) एवं श्री देवेंद्र पुजारी जी (चुलकाना धाम) से पधार रहे है एवं नवरात्रो के पावन दिनों में माता शाकुम्बरी देवी का भव्य एवं सुन्दर दरबार के दर्शन मुज़फ्फरनगर मे पहली बार आपको कीर्तन में मिलेंगे।22 को मां शाकुंभरी का भव्य दरबार लगेगा। तीनों दिन श्याम रसोई का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विकास कर्णवाल, श्रेय मित्तल, शरद मित्तल, अरविंद बंसल, राहुल सिंघल, संदीप गोयल, अमित गर्ग व अर्पित जैन आदि उपस्थित रहे।