मुजफ्फरनगर। भाजपा के बेहद करीबी कारोबारी परिवार बिंदल ग्रूप ऑफ इंडस्ट्री पर आज तड़के इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू की। मुजफ्फरनगर के उद्योगपतियों हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई है। उद्योगपतियों का कहना है कि हम और बिंदल ग्रुप भाजपा को वोट देते हैं।
दिल्ली से आई टीमों ने आज बिंदल ग्रुप से जुड़े तमाम लोगों के ठिकानों पर एक साथ रेड की। बताया है कि शादी के पर्चे चिपकी गाडियों में पांच सौ से अधिक आयकर अधिकारियों की टीमों ने एक साथ ग्रुप से जुड़े लोगों के आवास और प्रतिष्ठान पर जांच की कार्यवाही की। परिसरों को सील कर दिया गया और वहां किसी को आने जाने नहीं दिया गया। सुबह करीब छह बजे यह रेड शुरू होने के बाद हडकंप मच गया
Author: Taja Report
Post Views: 405


