मुजफ्फरनगर । कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज विकासखंड पुरकाजी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परन्तु उनके निवास और ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम का आज तक आयोजन नहीं किया गया ।जहाँ उन्हें असली समस्याओं का पता चलेगा । ऐसा ही एक आयोजन बचन सिंह कॉलोनी और सरवट में भी कार्यक्रम में आयोजित किया जाए जहाँ क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाए ।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण, जिला प्रोबेशन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त की जाए । मंत्री अनिल कुमार ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाए । मंत्री अनिल कुमार उस क्षेत्र की समस्याओं को भूल गए हैं । जहाँ से सबसे ज्यादा बहुमत और वोट से जीते थे । उस क्षेत्र को भी याद करे जहाँ वो खुद रहते है । जिस क्षेत्र में वो बिना चुनाव प्रचार के जीत जाते है ।उनकी समस्याओं का समाधान करना उनका पहला कर्तव्य है ।


