Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बरेली भारी पंचायत में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर 

बरेली। सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी दामाद अफसर उर्फ बौरा (40) को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। ररढ अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने में 2 गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 17 घंटे पहले यानी सोमवार दोपहर 1 बजे भरी पंचायत में सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बचाने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके बाद फरार हो गया था। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं।

इसी जगह पर एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और 10 खोखे बरामद किए।

इसी जगह पर एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और 10 खोखे बरामद किए।

वारदात के बाद पुलिसकर्मी आरोपी को उठाकर गाड़ी तक ले गए। फिर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिसकर्मी आरोपी को उठाकर गाड़ी तक ले गए। फिर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद एसएसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों से एनकाउंटर की जानकारी ली। एंबुलेंस चालक अफसर खान बरेली के रहपुरा का रहने वाला था। 9 साल पहले शादी की थी। उसके दो बच्चे फैज (8) और आयशा (5) हैं। पत्नी साइमा से उसका विवाद चल रहा था। इसके चलते साइमा पिछले 5 दिनों से पास के इलाके में स्थित मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।

अफसर के घर से करीब 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के परिवारवालों को भी बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर कई वार किए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर घायल कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *