Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शांति नगर में बड़ी चोरी का खुलासा, 12 लाख के जेवर समेत आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लाखों के जेवर चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर  उसके कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद किए हैं।

13 मार्च को पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि पुत्र मदन निवासी ग्राम बधाई कला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष बताया गया है।

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 04 कंगन/चूडिया (पीली धातु)

✅ 01 गले का सैट मय माथे का टीका(पीली धातु)

✅ 01 अंगूठी(पीली धातु)

✅ 02 नाक की लोंग(पीली धातु)

✅ 01 जोडी टोपस(पीली धातु)

✅ 01 जोडी कुण्डल(पीली धातु)

✅ 01 जोडी झुमकी(पीली धातु)

✅ 01 मंगल सूत्र मय पेंडिल(पीली धातु)

✅ 01 कमरबंद(सफेद धातु)

✅ 04 जोडी पाजेब(सफेद धातु)

✅ 01 गले की चैन(सफेद धातु)

✅ 02 सिक्के(सफेद धातु)

✅ 05 अंगूठी(सफेद धातु)

✅ 02 जोडी कान के कुण्डल(सफेद धातु)

✅ 02 मंगल सूत्र(सफेद धातु)

✅ 01 गुच्छा(सफेद धातु)

✅ 02 हाथफूल(सफेद धातु)

✅ 14 जोडी बिछुए(सफेद धातु)

✅ 03 हाथ की राखी(सफेद धातु)

✅ 01 गिलास (सफेद धातु)

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मौहल्ला शान्तिनगर में किराये की दुकान में बढ़ई का कार्य करता है तथा उस मकान में तीन किरायेदार रहते हैं, जिनमें से प्रदीप नामक किरायेदार को उसी ने किराये पर कमरा दिलवाया था। इसके अतिरिक्त वहाँ 02 अन्य किरायेदार भी रहते हैं। अभियुक्त का प्रदीप के घर आना-जाना था। एक दिन प्रदीप की पत्नी को अभियुक्त ने अपने कमरे की अलमारी में ज्वैलरी रखते हुए देख लिया। ज्वैलरी देखकर उसके मन में लालच आ गया तथा जब प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दिनांक 09.03.2026 को शादी में गया था तभी मौका पाकर उसने मकान के मैन गेट का ताला डुप्लीकेट चाबी से खोल लिया। इसके बाद उसने प्रदीप के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से आभूषण चोरी कर लिये। चोरी किये आभूषण को अभियुक्त ने ईख के खेत में छिपा दिया तथा दिनांक 16.03.2026 को आभूषण को वहां से निकालकर बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *