मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश युवा महामंत्री सचिन प्रजापति व अनिल गौतम प्रधान के नेतृत्व में सपा विधायक द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रति आपत्तिजनक शब्द बोलने के विरोध में दलित एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सपा विधायक पंकज मलिक का पुरकाजी खादर चौक पर पुतला दहन किया गया इस दौरान पंकज मलिक के खिलाफ दलित नेता का अपमान करने के विरोध में नारेबाजी भी की गई। प्रदेश युवा महामंत्री सचिन प्रजापति ने कहा हे कि समाजवादी पार्टी के नेता बात करते हैं पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) की, लेकिन दलित वर्ग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रति अपशब्द बोलकर कर पूरे पीडीए को गाली देने का काम किया है।
Author: Taja Report
Post Views: 30


