नई दिल्ली। रील बनाने के लिए मूर्खता का इससे बड़ा उदाहरण नही हो सकता। युवाओं से अपील है कि इस तरह की जानलेवा मूर्खता ना करें।
दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल थी और वह वीडियो बना रहा था जब उसने खुद को गोली मारी। गोली सीधे दिल में घुसी और मौके पर ही मौत हो गई।
Author: Taja Report
Post Views: 280

