Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ना अपील ना दलील, खटाक से बिजली बंद: गले का फंदा बने स्मार्ट मीटर

मुजफ्फरनगर। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के गले का फंदा बन गये हैं। इससे परेशान लोगों की भीड़ रुड़की रोड बिजली घर पर लगी रही। बड़ी संख्या स्मार्ट मीटर बंद किए गए हैं। बताया गया कि बकाया के चलते कनेक्शन काटे गए हैं। जनता परेशान है। बिजली घर जाती है तो पता चलता है आपके मीटर लखनऊ से ही बंद है।

शहाबुद्दीन रोड स्थित उत्तरी रामपुरी गली नंबर 6 में स्मार्ट मीटर बंद हुआ तो मोमबत्ती जलाकर अंधेरे में काम चलाना पडा। उपभोक्ता का कहना है कि सुबह से ही मीटर बंद है। पेमेंट भी किया गया पर फिर भी बिजली नहीं आई। परिवार को पानी की लाइट की परेशानी झेलनी पडी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते। अब लगाम सीधे लखनऊ के हाथ में है। इससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *