Skip to main content

TR NEWS UP-UK

परिवहन विभाग की टीम ने टूरिस्ट बस सीज की 81800 का जुर्माना लगाया 

मुजफ्फरनगर। रविवार दोपहर को मंसूरपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम एक्शन मोड में दिखाई दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान HR 55 AG 1330 नंबर की एक टूरिस्ट बस के कागजात चेक किए गए तो परमिट एक्सपायर पाया जाने पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार बस आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रही थी।

इस दौरान बिना मानकों के संचालित हो रहे और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती करते हुए दिखाई दिए और कई वाहनों के कागजात की गहन जांच की गई।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही के दौरान सड़क पर दौड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया हरियाणा नंबर की टूरिस्ट बस का परमिट न होने पर चीज की कार्यवाही की गई तो साथ ही साथ 81800 का जुर्माना भी लगाया गया।

वहीं, जिस टूरिस्ट बस को सीज किया गया था उसमें बैठे सभी यात्रियों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित तरीके से दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *