मुजफ्फरनगर। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की एक विशेष बैठक आलोक स्वरूप की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ तीन बार ओम के उच्चारण से हुआ बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय शर्मा जी ने डॉक्यूमेंट्री के द्वारा बताया कि धर्म का मूल आधार मंदिर है और शाश्वत हिंदू मंदिर इकोसिस्टम की दिशा में कार्यरत है। इसी क्रम में शाश्वत देवालय, शाश्वत प्रांगण, शाश्वत बाजार, शाश्वत कार्ड, आशीर्वाद कार्ड परकल और योजनाएं शामिल हैं। यह सब राष्ट्रीय संत श्री विजय कौशल जी महाराज जैन संत लोकेश मुनि जी आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर पवन सिन्हा जी का भरपूर मार्गदर्शन मिल रहा है। मंदिरों को भक्ति के साथ सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने का मार्ग ही भारत और सशक्त भारत बनाने का मार्ग है। इसमें सहयोग करना सभी सनातनियों का धर्म है।
संगठन में मुख्य रूप से केंद्रीय अधिकारी संजय शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, रितेश बिजोरिया संयोजक शाश्वत प्रांगण, विराज मजूमदार संयोजक शाश्वत बाजार, रवि कटारिया राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, राजीव बागची टेक्नोलॉजी प्रमुख व प्रदेश महामंत्री ललित महेश्वरी, कार्यक्रम के प्रभारी रहे व प्रभाव स्वरूप युवा संयोजक रहे कार्यक्रम में समाज के प्रमुख गणमान्य व उद्योग पति विशेष रूप से डॉक्टर अनुभूषण, भीमसेन कंसल,सतीश टिहरी, डॉक्टर रामानी, राकेश बिंदल, राजीव जैन, दिनेश मोहन एडवोकेट, अनिल स्वरूप, कुश पुरी, अरुण खंडेलवाल, गंगा प्रताप, जगमोहन गोयल, अभिनव स्वरूप, डॉ अरुणा गर्ग, मंजू महेश्वरी, माधवी स्वरुप, तूलिका स्वरूप, प्रीति गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मोहित बंसल, मनोज अग्रवाल, नीतीश ऐरन आदि उपस्थित रहे।


