Access denied डीएसओ ने गैस कंपनियों, ढाबों व पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण - Taja Report

Taja Report

डीएसओ ने गैस कंपनियों, ढाबों व पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरिउपाध्याय ने बताया है की जनपद में एलपीजी व पैट्रोलियम पदार्थों यथा पैट्रोल, डीजल आदि की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में मै० दीपक गैस सर्विस (आई०ओ०सी०) नगर मु०नगर एवं मैसर्स सरवट इण्डेन गैस सर्विस (आई०ओ०सी०) नगर मु०नगर के कार्यालय/गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित उभोक्ताओं को अवगत कराया गया कि जनपद में एल०पी०जी० सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता है। वह किसी भी स्थिति में पैनिक न हो तथा संयम बनाये रखे, उक्त स्थिति में कर्मचारियों को अपना सहयोग प्रदान करें, जिन उभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह शीघ्रतिशीघ्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करायें। एल०पी०जी० की बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से ही करें एवं ऑयल कम्पनी के मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाईन बुकिंग घर बैठे ही की जा सकती है। यह भी अवगत कराया गया कि कतिपय तकनीकी कारणवश कम्पनी में सर्वर पर लोड़ अधिक हो जाने के कारण सर्वर में कभी-कभी समस्या आ जाती है।

उपरोक्त के साथ-साथ जनपद में स्थित मैसर्स मॉडन सर्विस स्टेशन आनन्दपुरी (आई०ओ०सी०) पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल / डीजल की उपलब्धता के संबंध में जांच करने पर पर्याप्त मात्रा में पैट्रोल/डीजल उपलब्ध पाया गया। इसी प्रकार जनपद के प्रत्येक पैट्रोल/डीजल पम्प पर्याप्त मात्रा में पैट्रोल/डीजल है। रैण्डम आधार पर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान यथा फूड एण्ड मूड होटल मेरठ रोड, देवेन्द्र फास्ट फूड, पंडित जी शुद्ध भोजनालय रूडकी रोड पर छापेमारी / जांच में घरेलू गैस का उपयोग होता नहीं पाया गया। मौके पर उक्त प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस का प्रयोग कदापि न करें। छापेमारी / भ्रमण के समय रास्ते में मिले विभिन्न गैस एजेन्सी के हॉकर्स से भी पूछ-ताछ की गई एवं नियमानुसार आई०डी० कार्ड तथा सिलेण्डर डिलीवरी करने सम्बन्धित उपकरण/अभिलेख आदि रखने के निर्देश दिये। जनपद के सभी होटल/ढाबे/रेस्टोरेन्ट एवं खोमचे/ठेले वालों को सूचित किया जाता है कि वह अपने प्रतिष्ठान पर किसी भी दशा में घरेलू गैस का प्रयोग न करें। कालाबाजारी / अवैध कार्य करने वालो के विरूद्ध निरन्तर जांच / छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। आमजनमानस को पुनः आश्वस्त किया जाता है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में एल०पी०जी० व पैट्रोलियम पदार्थों यथा पैट्रोल, डीजल आदि उपलब्ध है, वह किसी भी दशा में पैनिक न हों।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet