Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रोटरी क्लब सखी के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल जी की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी के तत्वावधान में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों में डॉक्टर अशोक गुप्ता, अमरीश गुप्ता, मधुर गुप्ता, आभास गुप्ता, यतिन गुप्ता, रोहताश कर्णवाल एडवोकेट, भव्य गुप्ता, अम्बिका गुप्ता, गुंजन गुप्ता, नीलांश गुप्ता, तरु गुप्ता, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे। रोटरी क्लब सखी की ओर से नीलम गुप्ता, शशि सिंगल, लोचन बंसल एवं गरिमा गुप्ता ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी गवर्नर 2026-27 पायल गौड़ जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सदैव शिक्षा एवं समाज सेवा के कार्यों में आगे रहा है और भविष्य में भी विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग एवं योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप समाज के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी सहायता मिलती है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मुजफ्फरनगर से पधारे वरिष्ठ रोटेरियन अनिल बंसल, विशाल कालरा एवं सुभाष साहनी की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यालय के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विद्यालय अध्यक्ष अजय भार्गव एवं प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल जी की स्मृति में किया गया यह आयोजन समाज सेवा की एक प्रेरणादायक पहल है और विद्यालय आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चर्म रोग परामर्श- डॉक्टर आकांक्षा राज, नेत्र रोग परामर्श- डॉक्टर साक्षी यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर निशा, डॉक्टर मन्नत दंत शल्य चिकित्सा- डॉक्टर रीना, गुर्दा रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर पलक, श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञ – डॉक्टर श्वेता, बाल रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर रंजीत आदि सभी डॉक्टर मौजूद रहे।

मेडिकल कैंप की संपूर्ण व्यवस्था सानिया मिर्जा एवं ललिता द्वारा संभाली गई, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *