मुजफ्फरनगर। ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में मची रौनक के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लॉक चौक पर एक दुकान से करीब पचास हजार के कपड़े साफ कर दिए।
दुकानदार कंवरपाल प्रजापति ने बताया कि वह दुकान पर आए ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मोबाइल पर बात करते हुए दुकान के पास आया। शातिर ने बड़ी ही चालाकी और बेफिक्री से सामान से भरा वह पोली बैग उठाया जिसमें लगभग ₹50,000 की कीमत की जींस और पैंट रखी थीं। बैग उठाकर चोर इतनी सहजता से निकला जैसे वह कोई ग्राहक हो और सामान लेकर फरार हो गया।
Author: Taja Report
Post Views: 151