मुज़फ़्फ़रनगर। गाँव बागोवाली से सोने के तस्कर मोहम्मद मियाँ पुत्र शौक़त को DRI नोयडा की टीम उठाकर ले गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में तस्करी के सोने के साथ पूरा गिरोह पकड़ा गया है, उसी में मोहम्मद मियां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ke अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय ने आॅपरेशन बुलियन ब्लेज के तहत मुंबई में सोने की तस्करी, अवैध भट्टियों में सोने का पिघलाना और परिष्कृत सोने को ग्रे मार्केट में बेचने वाले संगठित गिरोह का पदार्फाश किया था। इसमें 10 नवंबर 2025 को डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई में चार गुप्त स्थानों पर छापा मारा था, इनमें दो अवैध भट्टियों और दो अपंजीकृत दुकानें शामिल थीं। अवैध भट्टियों में तस्करी किए गए सोने को मोम और अन्य रूपों में बदलने की व्यवस्था की गई थी। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने 6.35 किलोग्राम सोना बरामद किया और भट्टियों के संचालकों को हिरासत में liya h h.


