Taja Report

कांशीराम जयंती को “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा नेता पवन बंसल के संचालन में संपन्न हुई।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के अधिकारों व आरक्षण तथा संविधान को बचाने की भाजपा साजिश से प्रमुखता से लड़ रहे हैं तथा इसी लड़ाई को बहुजन नायक कांशीराम लड़ते रहे लेकिन उनके विचारों संघर्ष को समाजवादी पार्टी रुकने नहीं देगी इसलिए मान्यवर कांशीराम जयंती 15 मार्च को समाजवादी पार्टी भव्य आयोजन से बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी।

सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती से अपने बूथ को मजबूत करने तथा पीडीए समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय रहे।

मीटिंग में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा पूजा अनिल अंबेडकर का स्वागत करते हुए बधाई दी गई।

मीटिंग में आमिर कासिम एडवोकेट,चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,तहसीन मंसूरी,सत्यदेव शर्मा,चौधरी अजय कुमार,डॉ अविनाश कपिल,संजीव आर्य,डॉ इसरार अल्वी,नावेद रंगरेज,सचिन पाल,मीर हसन,कपिल मलिक,लोकेंद्र कुमार,बालमुकुन्द ग्रेड,नदीम मलिक,पवन पाल,रजनीश यादव,कोमल वाल्मीकि, रामपाल सिंह पाल,फिरोज अख्तर,पंकज सैनी, श्यामसुन्दर,रविकांत त्यागी, रमेश चंद शर्मा,अनुज गुर्जर,इमरान खान एडवोकेट, डॉ अली शेर अंसारी,सैयद मौहम्मद मेंहदी, अनैश निर्वाल,शादाब राणा, तरुण सौदे एडवोकेट,जाउल चौधरी,बालेंद्र मौर्य,चौधरी मेहरबान,सनव्वर राणा राणा,अनुराग पाल,राव नफीस,गजेंद्र प्रधान,रेशु शर्मा, समुंदर सेन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *