Taja Report

मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पुलिस की पकड़ से बाहर

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को दुबई में भेज दिया था । जहाँ पर वाहिद ने करीब दस माह कार्य किया। इस दौरान कम्पनी ने खर्च के लिए थोड़ी रकम देकर बाकी रकम एक साथ देने का वायदा किया था। आरोप है कि जब दस माह बाद वाहिद ने कम्पनी से अपनी बकाया रकम मांगी तो कम्पनी ने उसे रकम न देकर उसे कम्पनी से निकाल दिया । जिस पर वाहिद ने फोन कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। तो वह तालिब व प्रियांक के पास गई और उन्हें सारी जानकारी देते हुए कम्पनी से बकाया रकम दिलाने को कहा तो उन्होंने बार – बार जल्द ही बकाया रकम दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि गत 27 फरवरी को जब वह तालिब के घर बकाया रकम का तकाजा करने गई तो तालिब ने
उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके पुत्र वाहिद की दुबई में हत्या करवाने की धमकी दी है, जिस पर पीड़ित तस्लीम ने मीरापुर थाने में दोनों आरोपियों तालिब व प्रियांक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बताया गया है कि आरोपी प्रियांक 3 बार न्यूजीलैंड, 3 बार दुबई और एक बार ऑस्ट्रेलिया गया है। राम कुमार भी 3 बार अमेरिका व उसकी पत्नी भी 2 बार अमेरिका 1 बार ऑस्ट्रेलिया गई है। इनकी पैसे कहां से आ रहे हैं इनकी जांच की भी मांग की गई है। शिकायत के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *