Taja Report

महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज व चरित्र पर कीचड उछालने की शिकायत दर्ज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की एक महिला अधिवक्ता को फोन कर आपत्तिजनक संदेश भेजने और चरित्र पर लांछन लगाने व फोन कर परेशान करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खतौली क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अधिवक्ता के रूप में मुजफ्फरनगर कचहरी में वकालत करती हैं। मूल रूप से मेरठ जनपद के एक गांव की निवासी महिला अधिवक्ता वर्तमान में खतौली कस्बे के मोहल्ला देवीदास में रहती हैं और छुट्टी के दिनों में वो अपनी ससुराल में आती जाती रहती है। उसके पति एक सैन्य बल में महाराष्ट्र में तैनात हैं।
महिला अधिवक्ता के अनुसार 4 नवंबर 2025 की रात करीब 11:09 बजे उनके मोबाइल फोन पर मेरठ जनपद के थाना फलावदा क्षेत्र के ग्राम बतौर निवासी राधेश्याम पुत्र नैनपाल की ओर से कॉल और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहा है और गंदी नीयत से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति साजिश के तहत उन्हें समाज में चरित्रहीन के रूप में आरोपित कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मामले में खतौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राधेश्याम के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *