Taja Report

सोशल मीडिया का इश्क दिखा रहा मौत का रास्ता

रील देख रीयल लाइफ में बेवफाई से टूट रहे रिश्ते
लखनऊ। वक्त बदलने और आधुनिकता के नाम पर विवाह बंधन टूटने, तलाक और पति-पत्नी के अलग होने की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी घरेलू विवाद, कभी विवाहेत्तर संबंध, तो कभी आपसी असहमति से रोज कोई न कोई रिश्ता टूटता दिख रहा। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं जिनका खूनी अंत होता है। आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या या फिर आशिक की हत्या के मामले रोज सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि क्षणिक मजे का क्रूरता से अंत होता है और इसकी सजा भी खतरनाक है। हालांकि ऐसे मामलों को देखते हुए कोर्ट सख्त है और कई उच्च न्यायालयों ने विवाहेत्तर संबंधों को लेकर ऐसे फैसले दिए हैं कि यदि कोई तीसरा व्यक्ति किसी के वैवाहिक जीवन में दखल देता है तो इस पर दस लाख रुपये जुर्माने के साथ दस साल की कैद तक हो सकती है। इसके अलावा कोई महिला अगर विवाहेत्तर संबंध बनाती है तो उसे आसानी से तलाक दिया जा सकता है और मेंटीनेंस भी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही सात साल कैद तक की सजा भी सुनाई जा सकती है।
जो लोग सोशल मीडिया के चस्के और चैटिंग के जरिए दोस्ती पाल कर हसीन सपने देखते हैं या टीवी सीरियल, रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट देखकर रिश्ते निभाने की कोशिश करते हैं, वे आभासी रील की दुनिया में जीने लगते हैं। रील में नाजायज रिश्तों का महिमा मंडन देखकर उन्हें सपने में जीवन साथी के विकल्प भी नजर आने लगते हैं। जबकि, वास्तविक जीवन की जिम्मेदारियों को स्वीकार नहीं कर पाते। जब इच्छाएं पूरी नहीं होतीं, तो नतीजा तलाक, अलगाव और टूटते रिश्तों के रूप में सामने आता है। दीपक कहते हैं कि जहां पहले लोग हालात के साथ समझौता कर रिश्ते निभाने की कोशिश करते थे। वहीं अब गुस्सा, ईगो और जल्दबाजी में लिए गए फैसले रिश्तों को तोड़ने लगे हैं।
आखिर भारत में कितने लोग तलाकशुदा हैं? तलाक के मामले क्यों बढ़ रहे? क्या कानून शादियों को बचाने में सक्षम है? दुनिया के मुकाबले तलाक के मामले में भारत किस पोजिशन पर है? यूपी के फतेहपुर में 18 फरवरी को दुल्हन तनु ने शादी इसलिए तोड़ दी, क्योंकि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी थी। दूल्हा-दुल्हन पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके थे, कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी करा चुके थे। 18 फरवरी को सामाजिक रूप से शादी होनी थी। जयमाल के बाद रस्मों के दौरान कुत्ते को लात मारने की घटना से विवाद हुआ। यह बाद में मारपीट में बदल गया। हंगामे में कई लोग घायल हुए। दुल्हन की उंगली भी टूट हो गई। पुलिस के समझाने के बावजूद दुल्हन शादी तोड़ने पर अड़ी रही। लखनऊ के रिलेशनशिप एक्सपर्ट दीपक वर्मा बताते हैं- आज रिश्तों के जल्दी टूटने की सबसे बड़ी वजह ईगो की समस्या है। लोग एक-दूसरे को सहन करने को तैयार नहीं हैं। महिलाएं पुरुषों की बात सुनना नहीं चाहतीं और पुरुष महिलाओं की बात समझने को तैयार नहीं होते।
उनका कहना है कि युवा पीढ़ी पारंपरिक मूल्यों और नियमों का पालन नहीं करना चाहती। कई लोग शादी को फिल्मों और सपनों जैसा मान लेते हैं। लेकिन जब हकीकत सामने आती है, तो रिश्तों को संभालना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। दीपक वर्मा मानते हैं- इसमें सोशल मीडिया का करीब 95 प्रतिशत योगदान है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *