मुजफ्फरनगर। कल थाना क्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के मध्य पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की गयी तथा दोनों पक्षों से 02-02 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा वीडियों की जांच कर अन्य अभियुक्तगणों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Author: Taja Report
Post Views: 94


