Taja Report

होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में थाना कोतवाली नगर, नई मंडी एवं सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्निशमन के प्रबंध, विद्युत तारों की स्थिति तथा भीड़-प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। एसपी सिटी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे भ्रमणशील रहकर लगातार गश्त करें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्योहार को सकुशल एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *