Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोरना में नाबालिग बेटी के प्रेमी ने दी थीं नशे की गोलियां: रॉकी को पकड़ा  

मुजफ्फरनगर। मोरना में किसान रामप्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग बेटी के प्रेमी रॉकी को गिरफ्तार किया है। रॉकी पर हत्या की साजिश में शामिल होने और परिवार को बेहोश करने के लिए नशे की गोलियां उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे गुरुवार को दबोचा। रामप्रसाद की हत्या रविवार रात को उनके घर में चाकू से गला काटकर की गई थी। उनके पेट पर भी कई वार किए गए थे। पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्याकांड का खुलासा करते हुए रामप्रसाद की दो बेटियों को गिरफ्तार किया था। बेटियों ने पूछताछ में बताया था कि पिता द्वारा अपमानित किए जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था।

हालांकि, शुरुआती जांच में बेटियों ने किसी और का नाम नहीं लिया था, लेकिन पुलिस की गहन विवेचना में कई और राज सामने आए। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि रामप्रसाद की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी रॉकी को भी पिता की हत्या की साजिश में शामिल किया था। प्रेमी रॉकी ने ही परिवार को बेहोश करने के लिए नशे की गोलियां उपलब्ध कराई थीं। इन गोलियों को खीर में मिलाकर पूरे परिवार को खिलाया गया था, जिससे वे बेहोश हो गए थे। यह भी सामने आया है कि कत्ल से करीब डेढ़ घंटे पहले नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से बात हुई थी। भोपा पुलिस अब रॉकी के खिलाफ साजिश की धाराओं में चालान करने की तैयारी कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *