Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पेपर व्यापारी राज कमल जैन के यहाँ इंकम टैक्स की रेड

मुजफ्फरनगर । शहर की जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक व्यापारी के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम तीन गाड़ियों में अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेरकर जांच प्रारंभ की।

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यापारी राजकमल जैन पेपर ट्रेडिंग का कार्य करता है। कार्रवाई सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रही। अधिकारियों ने घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैन मिलन विहार कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *