Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नैनीताल से लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, महिला कॉन्स्टेबल और 2 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत

नैनीताल। नैनीताल से लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, महिला कॉन्स्टेबल और 2 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई।

नैनीताल से घूमकर लौट रहा एक खुशहाल परिवार कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। तेज रफ्तार डंपर ने कार को साइड से टक्कर मारी और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला सिपाही लता सिंह और उनके दो साल के मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मिलक के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और बरेली के जमालपुर निवासी चाचा रवि ठाकुर के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह कौशांबी जिले में महिला सिपाही के पद पर तैनात थी और छुट्टी पर गांव आई हुई थीं। बुधवार रात परिवार स्विफ्ट कार से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि काशीपुर गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में घिरने के बाद कार सवार तीन लोग किसी तरह बाहर कूद गए, लेकिन दो साल का मासूम कार में ही फंस गया। मां लता सिंह उसे बचाने की कोशिश में खुद भी आग की चपेट में आ गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *