Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पति ने पत्नी व तीन बेटियों की हत्या की

दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क के एक मकान में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पिता पर बेटियों व पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया है।

जांच में मृतकों की पहचान अनीता (30 वर्ष), पति मुंचन केवट, और उनकी तीन बेटियों (उम्र तीन, चार और पांच वर्ष) के रूप में हुई है। अनीता और उसकी बेटियां बिहार के पटना जिले की मूल निवासी थीं। परिवार दिल्ली के आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले मुंचन के साथ इसी पते पर रह रहा था। जांच में पता चला कि अनीता का पति मुंचन केवट घटना के बाद से ही फरार है और उसे इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और किसी भी हलचल न होने पर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तलाश की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *