मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41वा श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग ,विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग ,विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे


