मुजफ्फरनगर। श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लू मल वाला) ट्रस्ट निकट शहर डाकखाना, शिव चौक द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव कार्यक्रम से 25 से 28 फरवरी तक मनाया जा रहा है।
शिव चौक स्थित श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूगल वाला) में श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ निम्न कार्यक्रमानुसार मनाया जा रहा है।
बुधवार दिनांक 25 फरवरी 2026 को शोभा यात्रा मेहता क्लब नई गण्डी से प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर नई मण्डी के मुख्य मार्गो से होते हुए अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड सदर बाजार से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर निकट शिव चौक पर विश्राम लेगी ।
बृहस्पतिवार दिनांक 26 फरवरी 2026 को सांय 6:00 बजे श्री श्याम नाम की मेंहदी एवं निशान वितरण मंदिर प्रागण से किया जायेगा ।
शुक्रवार दिनांक 27 फरवरी 2026 सुबह 9:00 बजे एकादशी निशान यात्रा हनुमान चौक (शामली रोड) से प्रारम्भ होकर भगत सिंह रोड, शिव चोक, होते हुए मंदिर पर सम्पन्न होगी ।
शुक्रवार दिनांक 27 फरवरी 2026 रात्री 7:00 बजे से एकादशी भव्य कीर्तन में बाबा का गुणगान होगा जिसमें मुख्य भजन प्रवाहक श्री अभिषेक माहेश्वरी चित्तौडगढ एवं स्थानीय भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा । जिसमे बाबा संग श्याम नाम की केसर – चंदन होली, फूलो की होली, चंग धमाल मंदिर प्रांगण में होगा।
शनिवार दिनांक 28 फरवरी 2026 में रात्री 7:00 बजे से द्वादशी भव्य कीर्तन प्रभु की इच्छानुसार बाबा का गुणगान होगा जिसमें मुख्य भजन प्रवाहक श्री सौरभ शर्मा (कलकत्ता) एवं स्थानीय भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा ।
श्री हनुमान मंदिर (लाला कल्लूमल वाला ) ट्रस्ट परिवार नगर की सम्मानित जनता से अनुरोध करता है कि उपरोक्त कार्यक्रमो में उपस्थित होकर बाबा खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
वार्ता में आदित्य गर्ग, योगेन्द्र गर्ग, सचिव प्रवीण कुमार गर्ग, नवीन गर्ग, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग सौरभ गर्ग, अंकित गर्ग, विपिन गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग (मुन्ना), नीशू गर्ग, अंकुर गर्ग, नमन कसंल, डी०के० कश्यप, संजय गोयल, हिमांशु वर्मा, कार्तिक गर्ग व समस्त सदस्य श्री हनुमान मन्दिर मौजूद रहे।


